आने वाला भारत आत्मनिर्भर, सक्षम और नवाचार-प्रधान होगा : अन्नपूर्णा देवी

झारखंड
Spread the love

  • स्वर्णिम भारत एक्सपो के दूसरे दिन कई विषयों पर चर्चा

रांची। केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो’ जैसे आयोजन हमारी भावी पीढ़ी को नए विचारों, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं। देखकर संतोष होता है कि देश के विभिन्न संस्थान, उद्योग और स्टार्टअप्स एक मंच पर आकर विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि आने वाला भारत आत्मनिर्भर, सक्षम और नवाचार-प्रधान होगा। वे 22 अगस्‍त को सरला बिरला विश्वविद्यालय और सरला बिरला पब्लिक स्कूल के संयुक्त रूप से आयोजित ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025’ में बतौर मुख्‍य अतिथि बोल रहे थे।

मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार राय ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार के संकल्प और विचारों के साथ कदमताल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस भूमिका में उन्होंने युवाओं की भागीदारी को महत्त्वपूर्ण करार दिया।

स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शिकागो में जाकर भारतीय चिंतन, संस्कृति, जीवन मूल्यों और दर्शन का डंका बजाया, तब दुनिया ने भारत का लोहा माना। उसी तरह शंकराचार्य, अब्दुल कलाम आजाद के विचारों और योगदान को आत्मसात् करने की भी बात उन्होंने कही।

डॉ राय ने कहा कि साइबर क्राइम जैसे अपराधों से हिन्दुस्तान का लक्ष्य पूरा नहीं होगा, बल्कि हमें देश को बनाने में हमारी भूमिका पर चिंतन करने से होगा। प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी को अपनाने के साथ समाज, परिवार और कुटुम्ब में आत्मीयता के साथ एक नए अध्याय गढ़ने की आवश्यकता की बात उन्होंने की। युवाओं से अपने इतिहास को जानकर देश के भविष्य के प्रति जागरूक होने का उन्होंने आह्वान किया।

इसके पहले राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान की चर्चा की। उन्होंने एक्सपो के आयोजन में परिचित फाउंडेशन के तरुण जैन की भूमिका की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री ने जिस स्वर्णिम भारत का सपना भारतीयों को दिखाया है, उसे साकार करने के लिए समूचा राष्ट्र कृतसंकल्प है।

मेक इन इंडिया को प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अहम भाग के तौर पर उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत में बनने वाले मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स की संख्या भी बढ़ी है। देश के खाद्यान्नों और स्रोतों का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही हम 2047 तक विकसित भारत की यात्रा को पूरा कर लेंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने विकसित भारत में युवाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के प्रधानमंत्री के प्रयासों पर अपना विचार प्रस्तुत किया। भारत की गौरव शाली परंपरा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र पुनर्निर्माण के युग में है। इस स्वर्णिम परिवर्तन की बागडोर युवा के हाथ में है। अतएव युवाओं को मजबूत संकल्प के साथ अपना कार्य करना होगा।

उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों से संवाद किया और भारत की प्रगति की दिशा में युवाओं के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा भी उपस्थित थे।

एक्सपो के आयोजन पर विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *