रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय के 25 छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर बृहस्पतिवार को वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून पहुंचा। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ ज्योतिष कुमार केरकेट्टा और डॉ अनिल कुमार मार्गदर्शन के लिए उनके साथ गये हैं।
ये विद्यार्थी बीएससी ऑनर्स (वानिकी) सत्र 2021-22 के अंतिम वर्ष के हैं। भ्रमण दल की देहरादून रवानगी के समय बुधवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एससी दुबे ने शैक्षणिक भ्रमण से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील विद्यार्थियों से की। इस अवसर पर वानिकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ एमएस मलिक और निदेशक, छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने दल को शुभकामनाएं दी।

भ्रमण पर गये वानिकी विद्यार्थी वनों उच्च पर्वतीय पाईन वनों के साथ तराई क्षेत्रों के वनों का तुलनात्मक एवं भौतिक अध्ययन करेंगे। साथ ही, वन आधारित प्लाई, पेपर, कत्था, रेजिन-टरपेनटाईन और पॉपलर एवं युकलिपटस आधारित कृषि-वानिकी प्रणाली से निकट से अवगत होंगे।
वे मृदा एवं जल संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के तरीकों से भी वाकिफ होंगे। इस क्रम में छात्र-छात्राओं का दल देहरादून के समीपवर्ती इलाकों के अलावे वन अनुसंधान संस्थान, भारतीय वन सर्वेक्षण, भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान और वन आधारित औद्योगिक ईकाईयों का भ्रमण करेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK