जेसीआई ने एक्सपो उत्सव के लिए किया ऑफिस का किया शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव-2025 के लिए ऑफिस का शुभारंभ 21 अगस्‍त को किया। ज्ञात है कि यह एक्सपो का 28वां साल है। यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आ रहे हैं, जो देश के अलावा विदेश से भी होंगे।

एक्सपो ऑफिस का शुभारंभ संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद धानुका ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन ने बताया कि इस साल स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक्सपो में विशेष शौचालय बनाया जाएगा। इसके अलावा “होम डेकोर”, “रियल एस्टेट”, “ऑटो जोन”, “इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी”, “लेडीज कॉर्नर”, “फर्नीचर जोन”, “स्टार्टअप बाजार”, “फूड कोर्ट” और भी अन्य सेक्शन आ रहे है।

संस्था के पूर्व सचिव सिद्धार्थ जयसवाल ने इस बार एक्सपो का कमान संभाला है। उनकी टीम में दीपक पटेल, अनीश जैन, सौरव नरेडी और अभिषेक जैन हैं।

सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि एक्सपो के सभी सातों दिन कुछ नया रहेगा। फैशन शो, तंबोला, हेल्थी बेबी एंड मोम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन जैसे इवेंट होंगे। कार्यक्रम का संचालन आदित्य जालान व रौनक सोडाणी ने किया।

कार्यक्रम में सनी केडिया, अभिनव मंत्री, मोहित वर्मा, नवीन गाड़ोदिया, रॉबिन गुप्त, संजय शर्मा, तरुण अग्रवाल, अभिनव गर्ग, समर्थ अग्रवाल, केशू जैन, मोहित बगला व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता आदित्य जालान ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK