Weather Update : बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जानें अपने राज्‍य का हाल

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित राज्‍यों में आज यानी 21 अगस्‍त को मध्यम से लेकर अति भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। विशेष रूप से दिन के मध्य और शाम को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना अधिक है।

ये है राज्‍यवार स्थिति

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी वर्षा, तूफ़ानी हवा और बिजली गिरने की चेतावनी शामिल है। इससे पानी भराव और अन्य जोखिमों की आशंका है।

महाराष्ट्र में मुंबई के आसपास) में येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे इलाकों में प्रशासन सतर्क है। स्कूल-कॉलेज बंद और ट्रेन-बस सेवाओं में बाधा जैसी स्थितियां देखी गई हैं।

गुजरात में कई जगह तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सैकड़ों गांव जलमग्न, तेज बारिश, और कई स्थानों से निवासियों को निकाला गया। इस क्षेत्र में वर्षा अगले सप्ताह तक बनी रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में धुंधलका मौसम और जगह-जगह हल्की-भारी रिमझिम की उम्मीद है। कुछ ठंडक महसूस हो सकती है।

उत्तराखंड में देहरादूर व आसपास में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश, तूफ़ान और बिजली गिरने की चेतावनी सहित येलो अलर्ट जारी है। यह अलर्ट 23 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

तेलंगाना, खासकर गोदावरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फ्लड वार्निंग जारी की गई है। निवासियों को नदी किनारे नहीं जाने और सतर्क रहने की सलाह मिली है। अब तक यहां 13 मौतें हो चुकी हैं।

गोवा, तटीय महाराष्ट्र, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पूर्वी राजस्थान समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। तूफ़ान, बिजली और तेज बारिश की चेतावनी है।

झारखंड में येलो अलर्ट जारी है। साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *