सांसद कला महोत्सव का रांची से आगाज

झारखंड
Spread the love

  • पीएम के 75वें जन्मदिन तक चलेगा महोत्सव
  • नरेंद्र मोदी को भेंट की जाएगी बेहतर पेंटिंग्स
  • सभी प्रतिभागी बच्चों को मिलेगा प्रमाणपत्र।

रांची। सांसद कला महोत्सव का शुभारंभ 20 अगस्‍त को रांची से हुआ। जेवीएम श्यामली से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां सैकड़ों बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर और पीएम मोदी के सैन्य प्रेम पर अपनी चित्रांकन प्रतिभा की प्रस्तुति कागजों पर की। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सांसद कला महोत्सव के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के पेंटिंग कार्निवल में रांची लोकसभा क्षेत्र के 125 से अधिक स्कूल सहभागिता निभाएंगे। इसमें 50 हजार से अधिक बच्चे अपने चित्रांकन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम एक सप्ताह का होना था, परंतु विद्यालयों के उत्साह और रुझान को देखते हुए इसे लंबे समय तक विस्तारित किया गया है।

आज से शुरू हुआ यह महोत्सव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर होने वाले सेवा पखवाड़ा तक चलेगा। इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय भाग लेंगे।

इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें पांच अच्छे प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद सभी विद्यालयों से चयनित अच्छे प्रतिभागियों की एक प्रतियोगिता अलग से कराई जाएगी। यहां से चयनित बेहतर पेंटिंग्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया जाएगा। महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। बेहतर पेंटिंग करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK