रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रांची शाखा की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल युग में सूचना एवं संवाद के लिए वेबसाइट जैसे माध्यम संस्थाओं को और अधिक पारदर्शी, गतिशील एवं प्रभावशाली बनाते हैं।
रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि यह वेबसाइट ना केवल शाखा की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराएगी, बल्कि विद्यार्थियों और सदस्यों के लिए उपयोगी शैक्षणिक सामग्री एवं संसाधनों का भी केंद्र बनेगी।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन, सचिव सीए भुवनेश कुमार ठाकुर, सीपीइ कमेटी के अध्यक्ष सीए हरेन्दर और सीए विकास रंजन सहाय उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK