रांची। कोडरमा में आयोजित 25वीं सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के छात्र आयुष राज ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें 18 वर्ष से अधिक मिक्स्ड पूमसे वर्ग में यह पदक हासिल हुआ।
झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें विजेता खिलाड़ी तेलंगाना में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

आयुष राज की इस सफलता पर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK