नाबालिग से बलात्‍कार के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

झारखंड अपराध
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर क्षेत्र की 11 वर्षीय नाबालिग आदिवासी किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने सामूहिक बलात्‍कार किया। तीनों आरोपियों को चैनपुर थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायलय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में लेते हुए गुमला जेल भेज दिया।

उक्त तीनो आरोपियों की पहचान चैनपुर के रूपेश कुजूर (पिता रंजीत कुजूर), चेतन कुमार पासवान (पिता नरेंद्र पासवान) व संदीप कुमार पासवान (पिता ओमप्रकाश पासवान) के रूप में हुई है।

पीड़िता की बड़ी मां ने बताया कि उसकी भतीजी का लालन पालन देवर व देवरानी की मृत्यु के बाद वह ही कर रही है। शुक्रवार को उसकी भतीजी परेड देखने बारवे  मैदान गई थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में रात करीब 9 बजे भतीजी रोते हुए घर पहुंची।

बताया कि चैनपुर के तीन युवक उसे जबरन बाइक में बैठा कर शंख नदी की जंगल में ले गए। तीनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह किसी प्रकार उनसे छूटकर घर पहुंची। शनिवार की सुबह उक्त नाबालिग किशोरी को साथ लेकर उसकी बड़ी मां थाना पहुंची।  तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर एस.आई. अशोक कुमार व सशस्त्र बल द्वारा छापामारी की गई। तीनों आरोपी युवकों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत किया गया। न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK