- शिल्पी नेहा तिर्की ने बीएस कॉलेज स्टेडियम में किया ध्वजारोहण
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। स्वतंत्रता दिवस-2025 पर बीएस कॉलेज स्टेडियम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी ली। इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी में हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हैं। मंत्री ने कहा कि ये आजादी हमें बहुत संघर्ष और मेहनत के बाद मिली है। आदिवासी समुदाय का देश की आजादी के आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसे लिखे जाने की आवश्यकता है, तभी भावी पीढ़ी को इतिहास पढ़ने और जानने का अवसर मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी वर्ग का सम्मान कर रही है। राज्य सरकार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रतिवर्ष तीस हजार रुपये की राशि प्रदान कर रही है। छात्राओं को पढ़ाई के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है। जो आदिवासी उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं, उन्हें गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ा जा रहा है।
किसानों का दो लाख रुपये तक का ऋण माफ किया गया है। किसानों को केसीसी ऋण भी दिया जा रहा है। बीज का वितरण किया जा रहा है। सोलर पंप योजना से जोड़ा जा रहा है। आज वे सभी जो समाजिक, आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सभी को सबल बनाने का कार्य किया जा रहा है। आज सभी लोग इस प्रयास में सरकार का साथ दें। इस राज्य को बेहतर व सबल बनाने में सरकार का आप साथ दें।
समारोह में इस वर्ष के मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करनेवाले जिले के खिलाड़ियों व झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
मौके पर जिले के पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, उपायुक्त डॉ ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी जिले के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि समेत भारी संख्या में अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK