आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति संगोष्ठी का आयोजन ठाकुरबाड़ी मंदिर समीप अटल भवन में किया गया। मौन जुलूस अटल भवन से शास्त्री चौक तक की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह उपस्थित थे। संगोष्ठी की शुरुआत महापुरुष के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम गीत के साथ हुई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 भारत आजाद तो हुआ, परंतु उससे ठीक एक दिन पहले अत्यंत पीड़ा व भयंकर विभीषिका देश ने देखा। 8 से 10 लाख लोग विस्थापित हो गए। करीब 2 लाख लोगों की हत्या हो गई। 75 हजार महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटना हुई।
श्री सिंह ने कहा कि कुछ सत्ता के भूखे राजनीतिकारों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए धर्म के आधार पर देश को खंडित किया। उसकी पूर्ति के लिए आम अवाम को नफ़रत की आग में झोंक दिया। ऐसी जघन्य कृत्य के शिकार हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करना भी तत्कालीन सरकार ने उचित नहीं समझा। नरेंद्र मोदी ने विभिषिका को स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया।
मनीर उरांव ने कहा कि देश 14 अगस्त को नहीं भूल सकती। धर्म के आधार पर गणराज्य बन गया। आज उसी के कारण पाकिस्तान में रह गए गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों का अस्तित्व लगभग खत्म हो गए, जो कि कुल संख्या के 35% थे। विषय प्रवेश कार्यक्रम जिला संयोजक पशुपति नाथ पारस, मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव और धन्यवाद सचिन सिंघानिया ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद, नवीन कुमार टिंकू, बालकृष्णा सिंह, अजय कुमार पंकज, विनोद राय, राजकुमार वर्मा, मुरलीधर अग्रवाल, जगनंदन पौराणिक, ओमप्रकाश गुप्ता, शंकर प्रजापति, दीपक सर्राफ, शंकर लोहरा, सत्यम कुमार, चंदन कुमार गोप, मनोज कुमार दास, सरस्वती देवी, प्रियंका कुमारी, अशोक सोनी, संध्या नायक, रूपाली नायक, आकाश वर्मा, महेश कुमार, लालू सिंह, विजय खत्री, रामलाल उरांव, अरूण साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK