दुमका। राज्य सरकार के निर्देश पर कन्या मध्य विद्यालय, जरमुंडी में 14 अगस्त को दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रार्थना सभा के बाद हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
दिशोम गुरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात् एक मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। विद्यालय की शिक्षकों ने श्री सोरेन जी के जीवन, संघर्ष और प्रेरणादायक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्ण अनुशासन और शिष्टाचार का पालन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

