रांची। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर डोरंडा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. एमलिन केरकेट्टा, कंचन मुंडा एवं श्रीमती अलका दिव्या तिग्गा ने संयुक्त रूप से की।
12 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान में महाविद्यालय परिसर रंग-बिरंगे तिरंगों और उत्साह से महक उठा। चित्रकला, कविता-पाठ, स्लोगन राइटिंग, भाषण, निबंध प्रतियोगिता, और रंगोली जैसी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर, हर दिल में तिरंगा पहुंचाना था, जिससे देश के प्रति प्रेम एवं एकता की भावना और प्रबल हो सके। छात्रों ने अपनी रचनाओं में वीरों के बलिदान, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय गौरव को बखूबी उकेरा। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 15 अगस्त को कॉलेज के प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK