रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के 7वें दिन कल यानी सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ विधि-विधान पारंपरिक तरीके से निभाया।
आज मंगलवार को 8वां और बुधवार को 9वां विधि विधान होगा। दिवंगत गुरुजी के श्राद्धकर्म का दशकर्म 15 अगस्त को और 11 वां 16 अगस्त को है। 11वां को ही श्राद्ध भोज होगा।
नेमरा गांव के मुखिया जीतलाल टुडू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गांव के सभी संताल समाज के लोगों के साथ बैठक कर श्राद्धकर्म के हर विधि विधान पर चर्चा कर उसका सपरिवार निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही श्राद्ध भोज में बनने वाले भोजन के बारे में भी लोगों से परामर्श ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभी तक 5 लाख लोगों के लिए श्राद्ध भोज की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। चार पंडाल में लोगों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी। सभी पंडाल के पास ही रसोई घर बनाये गये हैं। घर की बाड़ी में विशेष अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जायेगी।
जीतलाल टुड्डू ने बताया कि बाबा शिबू सोरेन के पंसदीदा साग को भी व्यंजनों में विशेष रूप से शामिल किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए लुकैयाटांड़ से लेकर कई स्थलों को चिह्नित किया गया है।
लुकैयाटांड़ में तीन हेलीपैड बन कर तैयार हैं। चौथा हेलीपैड पैतृक आवास के सामने बना दिया गया है। बिजली की व्यवस्था और साफ-सफाई सभी मार्गों पर किया जा रहा है। तालाब के पास एक साथ कई लोगों के नहाने के लिये शॉवर भी लगा दिए गए हैं। रांची के अलावे बाहर से भी भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


