दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को लेकर सीता सोरेन ने कह दीं ये बड़ी बातें

झारखंड
Spread the love

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंड शोक में डूबा है। हर कोई अपने-अपने तरीके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने एक भावुक संदेश पोस्ट किया है।

लिखा है बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि। बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे… वे हमारे जीवन के प्रकाश थे। हमारे अपने, हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे।

आज जब वो हमारे बीच नहीं हैं, तो ऐसा लग रहा है जैसे एक पूरा युग समाप्त हो गया हो। उनके बिना ये घर वैसा नहीं रहेगा। उनकी हंसी, उनका स्नेह, उनकी डांट तक, सब कुछ अब यादों में रह गया है।

झारखंड ने एक महान सपूत खोया है, लेकिन हमने अपना गुरू, अपना पिता, अपना जीवनदाता खोया है। बाबा, आपने जो मूल्य हमें सिखाए, जो परंपराएं आपने शुरू कीं और जो सम्मान आपने कमाया हम उसे संजोकर रखेंगे। आपकी विरासत को आगे ले जाना अब हमारा धर्म है।

आपकी बड़ी बहू होने के नाते मेरा सिर गर्व से ऊंचा है, लेकिन दिल आज टूट गया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, बाबा। आपकी यादें, आपकी बातें, आपकी छाया… कभी मिट नहीं सकती। आपका आशीर्वाद हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। हम आपको कभी अलविदा नहीं कह सकते।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *