बीएयू ने अल्बर्ट एक्का के जारी गांव में उन्नत फसल बीज किया वितरित

झारखंड
Spread the love

रांची। आदर्श ग्राम के रूप में विकास के लिए चयनित गुमला के जारी गांव में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण कार्यक्रम और जनजातीय उप योजना के तहत 115 किसानों के बीच क्वालिटी प्रोटीन हाइब्रिड मक्का (शक्तिमान-5) का 520 किलो बीज वितरित किया गया। प्रत्येक किसान को 4 से 8 किलो बीज दिया गया।

इसके अतिरिक्त टीएसपी के अन्तर्गत मूंगफली के उन्नत प्रभेद बीजी-4 का भी 65 किलो बीज किसानों को दिया गया। बीएयू द्वारा विकसित इस मूंगफली प्रभेद की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 20 से 22 क्विंटल और फसल परिपक्वता अवधि 115 से 120 दिन है।

जारी गांव सन् 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वीरगति प्राप्त, परमवीर चक्र से सम्मानित लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म स्थान है।

कार्यक्रम का आयोजन बीएयू के पौधा प्रजनन एवं आनुवंशिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पौधा प्रजनक डॉ शशि किरण तिर्की और सस्य वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किसानों को मूंगफली और मक्का उत्पादन की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। आयोजन में क्षेत्र अधिदर्शक ललितेश्वर सिंह और जयंत कुमार का सक्रिय सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *