निराश्रित बच्चों का सहायता करेगा डालसा : सुश्री शिवानी सिंह

झारखंड
Spread the love

  • साथी, डॉन, आशा और जागृति योजना पर दिया गया जोर
  • पीएलवी ने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी

रांची। विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत 4 अगस्‍त, 2025 को मांडर, बुढ़मू, खेलारी एवं चान्हो प्रखंड में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मांडर प्रखंड में जागरुकता कार्यक्रम में एलएडीसी सहायक सुश्री शिवानी सिंह, सुमन ठाकुर, सोनी कुमारी, तालिब अंसारी एवं कालिन्दर गोप उपस्थित थे। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साथी, जागृति, आशा एवं डॉन योजना से अवगत करना था। आज ही के दिन बुढ़मू, चान्हो, मांडर एवं खेलारी में संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन डालसा के द्वारा किया गया।

एलएडीसी अधिवक्ता सुश्री शिवानी सिंह ने लोगों को साथी, डॉन, आशा और जागृति योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नालसा द्वारा संचालित साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों को मदद पहुंचाने में डालसा, रांची प्रयासरत है। आपके ईद-गिर्द अगर कोई असहाय निराश्रित बच्चा दिखें तो अविलम्ब डालसा कार्यालय में सूचित करें, ताकि उन्हें मदद पहुंचाया जा सके।

शिवानी सिंह ने नालसा स्कीम ‘डॉन’ पर फोकस करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशा के सेवन से दूर रखें। नशा से तन-मन-धन की हानि होती है और युवक अपराध की ओर बढ़ते है।

पीएलवी सुमन ठाकुर एवं सोनी कुमारी ने बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या आदि में न्याय प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। नालसा 10 स्कीम यथा तृप्ती, चेतना, आत्मनिर्भरता, निरोगी भव, शक्ति, चेतना, मानवता, वात्सल्य सहयोग के बारे जानकारी दी। आगामी 13 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गयी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK