
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय ने अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण (एफएलडी) के तहत रांची जिला के चान्हो प्रखंड के लुण्डरी गांव के 240 किसानों को मक्का फसल का उन्नत बीज वितरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि किसान बेहतर किस्म के गुणवत्तायुक्त बीजों का इस्तेमाल करें, जिससे उनकी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि हो।
इसके तहत प्रत्येक किसान को मक्का उत्पादन के लिए खेत की उपलब्धता के अनुरूप 3 से 8 किलो हाइब्रिड मक्का बीज डीएचएम 117 नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। इस हाइब्रिड बीज की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 80 क्विंटल से अधिक है।
एफएलडीए के तहत इन किसानों को फसल विकास के विभिन्न चरणों में उर्वरक तथा आवश्यकता-आधारित फसल संरक्षण रसायन भी उपलब्ध कराया जाएगा। खड़ी फसल की प्रगति के अनुश्रवण और प्रबंधन संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान करने के लिए के लिए बीएयू के वैज्ञानिकों का दल दो बार उस गांव का भ्रमण करेगा। एक दिन गांव में प्रक्षेत्र दिवस का भी आयोजन किया जाएगा।
बीएयू के पौधा प्रजनन एवं आनुवंशिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती के नेतृत्व में लुण्डारी पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के समाजसेवी भी अच्छी संख्या में जुटे। उपस्थित वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर महतो और डॉ सुनील कुमार ने मक्का की उन्नत खेती के बारे में किसानों को आवश्यक तकनीकी जानकारी दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK