
विवेक चौबे
गढ़वा। अब गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के उपभोक्ता को निर्बाध बिजली मिलेगी। इसको लेकर बिजली सब स्टेशन में दो नया बिजली फीडर बनेगा। सतबहिनी व महुली को नया फीडर बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रहा है। बिजली के पोल व तार जोड़ने का काम चल रहा है।
बिजली कर्मी कृष्णा बारी व विमलेश कुमार ने बताया कि लमारी फीडर से सतबहिनी व चंद्रपुरा फीडर से महुली को नया फीडर बनाया जा रहा है। फीडर की संख्या बढ़ने से फीडर पर लोड कम हो जाएगा, जिससे फॉल्ट कम होने की आशंका रहेगी।
नया सतबहिनी फीडर में अब सतबहिनी, डेमा, तेलियाबान्ध, तेलियानीजामत, अधौरा, खुटहेरिया, गरदाहा, गोसांग, देवडीह, सोनपुरवा, शिवपुर, मंडरा, चेचरिया, भंडरिया, कुरकुटा व सोहगड़ा गांव को जोड़ा जाएगा। दो नया अलग बनने से लोगों में खुशी व्याप्त है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK