रांची और मांडर में चलाया चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। तस्करी के खिलाफ सिंदुवार टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय झारखंड में जागरुकता अभियान चला रहा है। बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन और मांडर में  अभियान चलाया। चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे सुरक्षा बल एवं सीआरपी की पूरी टीम ने इस जागरुकता रैली में भाग लिया।

सिंदुआर टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय के संस्था के सचिव राजेन कुमार ने कहा कि आए दिन लोग मानव तस्करी का शिकार होते हैं। अगर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यवस्था में कोई बच्चा दिखे तो तुरंत रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर इसकी सूचना दें, ताकि कार्रवाई कर तस्कर को पकड़ा जा सके।

रेलवे सुरक्षा बल के सहायक निरीक्षक सूरज पांडे ने कहा कि आए दिन मानव तस्कर रेलवे स्टेशन से बच्चों को लेकर बाहर जाते हैं। उन्होंने यात्रियों से कहा कि आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप लोग भी इस अभियान में पूरा सहयोग करें, क्योंकि आपके सहयोग से ही हम इसमें सफल हो सकते हैं।

रांची रेलवे स्टेशन पर बैनर के साथ रेलवे सुरक्षा बल एवं चाइल्ड हेल्पलाइन एवं सिंदुवार टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय के सभी कर्मी ने फ्लैग मार्च किया। चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर शंकर प्रजापति ने कहा अगर स्टेशन पर कोई बच्चा लावारिस दिखे तो चाइल्ड हेल्पलाइन के 1098 नंबर पर इसकी सूचना दें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK