एक्सयूवी चालक पर बेखौफ हथियारबंद युवकों ने किया जानलेवा हमला

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले काफी बढ़ गए हैं। मरीन ड्राइव क्षेत्र में कुछ हथियारबंद युवकों ने एक एक्सयूवी वाहन को निशाना बनाते हुए उसे जबरन रोकने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पिस्तौल और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही वाहन चालक ने युवकों की हरकत देखी, उसने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी तेज गति से भगाई और सीधे साकची गोलचक्कर की ओर निकल गया।

हालांकि आरोपी युवक भी मोटरसाइकिल और कार से उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। गोलचक्कर पर उन्होंने एक्सयूवी को घेरकर चालक पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने चालक के साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने कहा, “शहर में भय का माहौल फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *