Jharkhand: जामताड़ा में धंसा पुल, 150 गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, फिर…

झारखंड
Spread the love

जामताड़ा। बड़ी खबर झारखंड के जामताड़ा से आई है, जामताड़ा और देवघर जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला दक्षिण बहाल पुल मंगलवार को पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया।

पुल धंसने से जामताड़ा जिला मुख्यालय से 150 से भी अधिक गांवों का संपर्क भी पूरी तरह टूट गया है। यह पुल 1980 में बोल्डर के सहारे बनाया गया था। इसे जामताड़ा की लाइफलाइन लाइन माना जाता है।

इसके ध्वस्त हो जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह पुल 18 जुलाई को भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से उस पर सिर्फ दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति थी, लेकिन मंगलवार को यह पूरी तरह धंस गया।

घटना के बाद हर तरह के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। यह इलाका राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का है। लोगों ने पुल ध्वस्त होने की सूचना उन्हें भी दी है।

अब 100 से अधिक गांवों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 15 से 20 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पहले यह दूरी केवल आधा किलोमीटर थी।

इसका सीधा असर छात्रों, मजदूरों और मरीजों पर पड़ा है। कई छात्र स्कूल और कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। मजदूरी करने वाले लोग भी शहर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

कई गांवों के लोग इसी पुल से होकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचते थे। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। यह पुल जामताड़ा और देवघर को जोड़ता था। रोजाना हजारों की संख्या में वाहन इस पर चलते थे। अब यातायात पूरी तरह बाधित है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों को क्षतिग्रस्त पुल के पास जाने से रोका जा रहा है, क्योंकि नदी में बहाव तेज है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। एसडीएम अनंत कुमार ने बताया कि बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *