पीठ पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले युवक को भेजा जेल

झारखंड अपराध
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाखुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर को गांव के हीं एक युवक ने पीठ पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज रांची स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने  प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

कांडी थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि देवेन्द्र ठाकुर अपने घर पर एक जेनरल स्टोर चलाता है। 26 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही अशर्फी दुबे का बड़ा पुत्र अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे (35 वर्ष) से देवेन्द्र ठाकुर का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अभिषेक दुबे ने देवेन्द्र ठाकुर के पीठ में चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद देवेन्द्र जख्मी होकर वहीँ गिर पड़ा और अभिषेक दुबे वहां से भाग निकला।

परिजन व आसपास के लोग इलाज के लिए देवेन्द्र ठाकुर को गढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया। घायल देवेन्द्र के पीठ में घुसा हुआ चाकू मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में भी नही निकल सका था। गंभीर स्थिति को देखते हुए चाकू लगे हुए स्थिति में परिजन उसे लेकर रांची चले गए, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल देवेन्द्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस संदर्भ में कांडी थाना में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चाकू मारकर फरार अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे को औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार कर कांडी लाया गया। उसे न्यायायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *