रांची। झारखंड राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप 2025 जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में संपन्न हुए चैंपियनशिप में कंट्री क्रिकेट क्लब के तैराकों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप 2025 में सीसीसी के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक जीते, जिनमें
3 गोल्ड
7 सिल्वर
4 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा दिव्यांश कुमार का, जिन्होंने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में शानदार तैराकी करते हुए नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालिफाई किया। नेशनल चैंपियनशिप जो कि गुजरात के अहमदाबाद में होना है, उसके लिए दिव्यांश कुमार का प्रशिक्षण क्लब के स्विमिंग कोच बजरंग के द्वारा विशेष रूप से दिया जा रहा है।
कंट्री क्रिकेट क्लब में सभी विजेता को जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने सम्मानित किया। अजय नाथ शाहदेव ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और भविष्य में कंट्री क्रिकेट क्लब से इसी तरह से बाकी खेलों में भी खिलाड़ी अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे, ऐसा उन्होंने आशा की।
इस समारोह में जीसीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे, कंट्री क्रिकेट क्लब के राजेश वर्मा बॉबी, क्लब के डायरेक्टर राजीव रंजन, अर्चित आनंद और तैराकी प्रशिक्षक बजरंगी कुमार उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj