
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत +2 दो उच्च विद्यालय व प्रखंड कार्यालय के बीच की रास्ता में एक ट्रक 30 घंटे से फंसा हुआ है। गाड़ी का नम्बर (JH 02 S 6915) है। उक्त गाड़ी चालक दिनेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की दोपहर में ही उक्त ट्रक फंस गया है। उसने बताया कि ट्रक पर एफसीआई का राशन लदा हुआ है। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम पर जाने के क्रम में ट्रक फंस गया।
बता दें कि वर्षों से यह सड़क खराब पड़ी है, जो बारिश के समय अति नारकीय स्थिति में हो जाती है। इस पर किसी भी पदाधिकारी का कोई ध्यान नहीं। प्रखंड कार्यालय, थाना व बाजार पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में भी दिक्कत होती है। कई बच्चों के तो ड्रेस भी गंदे हो जाते हैं। ट्रक फंसने से आवागमन बाधित हो गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK