
- हर्ष उल्लास से मनाया गया कुंज का सावन मिलन समारोह
रांची। सावन उत्सव ‘श्री साहित्य कुंज’ की साहित्यिक संस्था का मेकॉन कॉलोनी के इस्पात क्लब में हुआ। इसमें नृत्य, संगीत, रंगोली, मेंहदी, हस्तकला, चित्रकला, पाककला आदि विभिन्न कलाओं का समन्वय देखने को मिला। रांची दूरदर्शन की कला संयोजिका व उद्घोषिका अनामिका सिंह मुख्य अतिथि थीं।
शिव तांडव स्तोत्र पर देशना खुशराज बरनवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। दिव्या और मधुमिता साह ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। भावना अंबष्ठा ,नीता शेखर के फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाए।
कजरी, बिरहा, ठुमरी व गीत में सीमा सिन्हा, चेतना यादव, ऋतुराज वर्षा, निर्मला कर्ण, भजन में रश्मि सिन्हा, अर्पणा श्रीवास्तव आदि ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां दी।
सावन रानी का खिताब : प्रथम नीता शेखर, द्वितीय रंजना वर्मा एवं तृतीय ऋतुराज वर्षा को दिया गया।
इस आयोजन में हर कला क्षेत्र से दो प्रतिभागियों को चयन के आधार पर सम्मानित किया गया।
पाककला में खुशबू बरनवाल व स्मिता, हस्तकला में मोनिका प्रसाद व सीमा सिन्हा/चित्रकला में सिम्मी नाथ व रश्मि सिन्हा।
रंगोली कला में मधुमिता साह व भावना अंबष्ठा, नृत्यकला में रूणा रश्मि व दिव्या/ गीत गायन कला में रेणु झा व रिंकु बनर्जी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी को गिफ्ट व सुहाग समृद्धि प्रदान किये गये। धन्यवाद ज्ञापन मंच की उपाध्यक्ष निर्मला कर्ण ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK