
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में कल्याण विभाग जिले के सभी प्रखंडों में विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण का कार्य सतत रूप से कर रहा है।
इस क्रम में सोमवार को सिसई प्रखंड अंतर्गत 8 विद्यालयों के 306 छात्र-छात्राओं के बीच प्रखंड प्रमुख मीना देवी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में साइकिलों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना एवं शिक्षा में निरंतरता बनाए रखना है। साइकिल मिलने से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर साइकिल उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे निर्बाध रूप से अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK