
कैम्ब्रिज (इंग्लैंड)। बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज स्थित कैमकेयर कम्युनिटी हॉल में 17 जुलाई को वहां के सनातनी भारतीयों ने एक कार्यक्रम ‘दिव्य दरबार’ का आयोजन किया।
कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन दिए। चमत्कार दिखाए और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कई लोगों की समस्याओं के समाधान का मार्ग बताया। भक्तों को जीवन दर्शन के अन्य पहलुओं को बार-बार समझाया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैंब्रिज हनुमान भक्त संघ के मुख्य यजमान के रूप में महेंद्र सुपौल, प्रवीण गोयल, चंद्रेश व्यास, चंद्रदीप तिवारी, जितेंद्र भट्टड़ और हिमांशु दाधीच रहे।
कैम्ब्रिज के कार्यक्रम के सभी चरणों और प्रसाद का वहां के भारतीयों ने खूब आनंद लिया। कैम्ब्रिज के बाद, श्री शास्त्री ने लीसेस्टर और लंदन में कई स्थानों पर कार्यक्रम किए। बताया जा रहा है कि भविष्य में इंग्लैंड के कई शहरों में बागेश्वर धाम की शाखाएं खुल सकती हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने भारतीय सभ्यता और संस्कृति को एक साथ लेकर विश्व भर में मानवता का एक और पहलू दिखाया है। उन्होंने कई अनसुनी और अनजानी बातों को सामने रखकर बार-बार प्रमाण दिए हैं।
सुमाना अदाक ने कहा कि आजकल, देशी और विदेशी मीडिया श्री शास्त्री के ‘दिव्य दरबार’ शो को प्राथमिकता दे रहा है। इंग्लैंड के बाद, शास्त्रीजी ओमान होते हुए बागेश्वर धाम लौटेंगे। वे कहते हैं कि खुद से प्यार करने पर ईश्वर को पाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK