शिक्षक संघ की रांची-1 ईकाई का पुनर्गठन, अजय कुमार बने अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। आखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रांची –1 ईकाई का पुनर्गठन 19 जुलाई को किया गया। चुनाव पदाधिकारी योगेंद्र द्विवेदी एवं पर्यवेक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा की देखरेख में सभी पदधारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

अजय कुमार अध्यक्ष और रेणु टोप्पो सचिव चुने गए। इसके अलावा नदीम सादिक एवं प्रियंका कुमारी उपाध्यक्ष, शंकर उरांव एवं रामविलास टाना भगत संयुक्त सचिव, जया कुमारी कोषाध्यक्ष, अनिता सिन्हा प्रवक्ता, सत्येंद्र नारायण सिंह संगठन सचिव, महफूज़ आलम, ज्योत्सना मिश्रा, रश्मि श्रीवास्तव एवं संजु कुमारी को जिला प्रतिनिधि और प्रकाश चंद्र दास एवं अमित कुमार को राज्य प्रतिनिधि चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सनोका कुमारी मेटे, सुष्मिता, राजकुमार सिंह, कंवर सिंह, संतोष तिवारी, सज्जाद हैदर, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाइक, रवि किरण आदि शिक्षकों के साथ–साथ प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रांची जिलाध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत मोहन, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष भीम सिंह मुंडा, नगडी प्रखंड सचिव अनूप टेटे एवं वरीय संघीय सदस्य कल्लू तिर्की भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK