
- Today’s Horoscope: 19 जुलाई, 2025 का राशिफल
मेष
हिसाब से खर्च करेंगे। भौतिक-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। काम समय से पूरा नहीं होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा।
वृष
प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आस-पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। बॉस यदि जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की आशंका है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में समस्या खड़ी हो सकती है।
मिथुन
बिजनेस में कुछ नई चीजों को शामिल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन करने से बचें। किसी मित्र से कोई मन मुताबिक सूचना सुनने को मिल सकती है। लोगों से खूब पटेगी।
कर्क
कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले यदि लंबे समय से विवादित थे, तो वह भी फाइनल हो सकते हैं। संतान को किसी दूसरे कॉलेज में एडमिशन दिलाने के प्लानिंग कर सकते हैं।
सिंह
बिजनेस करने वालों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी के साथ पार्टनरशिप में दूसरा काम भी शुरू कर सकते हैं। बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी।
कन्या
किसी से मांगकर वाहन नहीं चलाएं। यात्रा पर जाएं, तो कीमती सामानों की सुरक्षा भी अवश्य करें। भाई- बहनों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी।
तुला
दिन इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विवाद दूर हो सकता है।
वृश्चिक
समस्या हो सकती है। शत्रु बढ़ सकते हैं, जिन्हें आपकी तरक्की रास नहीं आएगी। किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। यदि बिजनेस में काम को लेकर कोई बदलाव करने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाए।
धनु
विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान की सेहत में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
मकर
नए मकान और वाहन आदि की खरीदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करने की जरूरत है। सामाजिक कामों में छवि निखरेगी।
कुंभ
वाहनों के प्रयोग में सावधान रहना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग काम से परचम लहराएंगे, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगी।
मीन
तरक्की के रास्ते खुलेंगे। दोस्त के माध्यम से कोई आय का स्रोत जुड़ सकता है। कोई वादा सोच समझकर करें। सिंगल लोगों की साथी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)