
नई दिल्ली। बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले कई वोटरों को सूची से हटाया गया है। इस बीच यूनिक आइडेंटिफ़िकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने देश भर में 1.2 करोड़ आधार आईडी निष्क्रिय कर दिया है।
देशभर में यूनिक आइडेंटिफ़िकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने आधार पहचान को निष्क्रिय करने का एक बड़ा अभियान चलाया है। अथॅरिटी ने लगभग 1.12 करोड़ आधार आईडी को निष्क्रिय किया है, जो मृतक व्यक्तियों से जुड़ी थीं। इसका उद्देश्य उनके पहचान का दुरुपयोग रोकना है।
आरजीआई द्वारा दी गई लगभग 1.55 करोड़ मृत्य रिकॉर्ड्स के उपयुक्त सत्यापन के बाद 1.12 करोड़ को निष्क्रिय किया गया है। गैर-सीआरएस राज्यों और संघ‑शासित प्रदेशों से भी अब तक लगभग 6.7 लाख रिकॉर्ड्स प्राप्त हो चुके हैं। उनकी निष्क्रियता प्रक्रिया जारी है।
उन आधारधारकों की जानकारी जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है, राज्य सरकारों को दी जा रही है ताकि उनकी जीवित स्थिति की पुष्टि की जा सके। अथॅरिटी हाल ही में बैंकों आदि को भी डेटा साझा करने की संभावना पर विचार कर रहा है, ताकि डेटा और अधिक सटीक और ताज़ा रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK