Jharkhand Weather : पश्चिम बंगाल में बना डिप्रेशन, कल से झारखंड के इन जिलों में दिखेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण-पूर्वी गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर बना लो प्रेशर एरिया उसी क्षेत्र में डिप्रेशन के रूप में केंद्रित हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी देखने को लिेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 14 जुलाई को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 15 और 16 जुलाई को राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

अनेक जगहों पर होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 17 जुलाई को राज्‍य में अनेकों जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आंधी-वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 15 से 18 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

यहां भारी बारिश संभव

केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 16 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने के संकेत मिले है। इसका असर देवघर, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, रांची, लातेहार, गढ़वा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 15 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिम एवं इसके निकटवर्ती उत्‍तर-मध्‍य भागों में भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा जिले में देखने को मिलेगा।

केंद्र के अनुसार 16 जुलाई को राज्‍य के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्‍तर-मध्‍य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह जिले में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK