
देवघर। देवघर का प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो चुका है। बोल बम के नारों से पूरा बैद्यनाथधाम गूंज रहा है। जहां तक नजर जा रही भगवा धारण किये कांवरिया ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन भी मुस्तैद है।
मीडिया की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को यहां हाइटेक मीडिया सेंटर की स्थापना की, जिसका डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने उद्घाटन किया।
इस मीडिया सेंटर में पत्रकारों की सहूलियत के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट व पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था पूरे एक महीने तक जारी रहेगी।
मीडिया से मुखातिब होते हुए डीसी ने कहा कि मेला के दौरान 24 घंटे महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रकाशित करें। ताकि श्रद्धालुओं को मेल से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहे। आरएल सराफ में बने मीडिया सेंटर का संचालन पूरे श्रावण माह तक सुचारू रूप से होता रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj