
हजारीबाग। एनटीपीसी की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजन ने 11 और 12 जुलाई, 2025 को केरेडारी प्रखंड स्थित बिरहोर टोला, पगार में दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।
स्वास्थ्य शिविर पहले किए गए बेसलाइन सर्वेक्षणों और समुदाय के साथ हुई बातचीत के आधार पर आयोजित किया गया। इसमें बिरहोर समुदाय में कुपोषण और नियमित चिकित्सा परीक्षणों की कमी जैसे गंभीर स्वास्थ्य मुद्दे सामने आए थे।
प्रबंधन के मुताबिक इस शिविर का उद्देश्य समुदाय में विशेष रूप से बुजुर्गों के बीच एनीमिया, कुपोषण, संक्रमण और अन्य सामान्य बीमारियों की रोकथाम के लिए परीक्षण एवं स्वास्थ्य मूल्यांकन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देना था।
दो दिवसीय शिविर में 103 लोगों में से 48 लोगों (41 वयस्क और 7 बच्चे) ने स्वास्थ्य जांच कराई। यह पहल क्षेत्र के सबसे वंचित समूहों में से एक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह समावेशी विकास और जनजातीय कल्याण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK