
- ड्रग्स एवं साइबर क्राइम पर रोक लगाने में सहयोग करे क्लब : अनुराग गुप्ता
रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची का 72वां अधिष्ठापन समारोह रांची के स्थानीय होटल में हुआ। समारोह में अमित अग्रवाल ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं भावना तनेजा ने सचिव की जिम्मेदारी संभाली। समारोह की शुरुआत में निर्वतमान अध्यक्ष गौरव बगरॉय ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने क्लब के सामाजिक कार्यों और परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रोटरी मिशन के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने रोटरी क्लब को समाज में बढ़ते ड्रग्स की लत को कम करने के लिए सरकार के कार्यों में सहभागिता निभाने का सुझाव दिया। समारोह में डीजीपी ने रोटरी क्लब ऑफ रांची के मानद सदस्य के रूप में भी शपथ ली।
नये अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि हमें विश्व स्तर पर एक होकर “स्वयं से ऊपर सेवा” के मंत्र को अपनाना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा प्रदान करनी है। उन्होंने वर्ष 2025-26 रांची शहर में तीन डायलिसिस मशीन, एक अफ़्रेसिस मशीन एवं एक आई चेक वैन देने का निर्णय लिया।
श्री अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 में शिक्षा, स्वास्थ, वातावरण, आर्थिक सुधार एवं रोटरी इमेज जैसे सभी क्षेत्रों मे काम करने का प्रण लिया। इस वर्ष 2 नये रोटरी क्लब, 3 रोटरेक्ट क्लब बनाने का संकल्प लिया। दिसंबर में क्लब की मेजबानी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव समागम रांची में मनाया जाएगा, जिसमे झारखंड एवं बिहार से करीब दो हज़ार सदस्य आयेंगे।
असिस्टेंट गवर्नर हरमिंदर सिंह ने बताया रोटरी पूरे विश्व में कार्यरत है। इसकी पहल पर ही आज विश्व से पोलियो का नामोनिशान मिट गया। अब रोटरी ने सम्पूर्ण साक्षरता और सबके लिए स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ाया है। मुख्य अतिथि अनुराग गुप्ता एवं संपादक शाहिद पॉल ने क्लब की स्मारिका का विमोचन किया। मंच संचालन कांता मोदी एवं धन्यवाद जोगेश गंभीर ने किया।
समारोह में भंडारी लाल, अजय छाबड़ा, जोगेश गंभीर, अनिल सिंह, रेखा सिंह, राजीव मोदी, रविन्द्र सिंह चड्ढा, सुमित अग्रवाल, डॉ विनय ढांढनिया, राजेशनाथ शाहदेव, संजय कश्यप, सुरेश साबू, मनोज तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, मुकेश तनेजा, प्रवीण राजगढ़िया, अजय जैन, सुमन साबू, आरएके वर्मा, प्रदीप बहल, गौरव प्रशांत, डॉ अनंत कुमार, एन के मखीजा, कांता मोदी, पवन जायसवाल, निशि जायसवाल, रश्मि अग्रवाल, अनिल पांडेय, अंशु बहल, विनोद सरावगी,श्वेता अग्रवाल, ऋचा, सुधीर मिश्रा, शशि मखीजा, राबिया पॉल, रोहन उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त अजय साबु, पूनम छाबड़ा, रेखा सिंह, चरणजीत वाशु, दिवेश भगत, राजकुमार अग्रवाल, रजत बहल, अंकुर अनिल, परमजीत कौर, आभा बागरॉय, रश्मि अग्रवाल, आस्था बहल, प्रकाश सरावगी, कनिका मल्होत्रा, डॉ उदीप लाल, गुरवीर सिंह, डॉ ए सान्याल, डॉ डॉली टंडन, प्रियंका त्रिपाठी, मर्यादा गंभीर, हितेश भगत, मेघा कपूर, दीपक अग्रवाल, किशोर मंत्री, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
पदभार ग्रहण करने वाली नई टीम
अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव भावना तनेजा, कोषाध्यक्ष लोकेश साहू, निर्वतमान अध्यक्ष गौरव बगरॉय, उपाध्यक्ष शालिनी सिंघानिया, प्रेसिडेंट इलेक्ट ललित त्रिपाठी, निदेशक डॉ. अनिल कुमार पांडेय, रमेश धरनीधारका, अजय जैन, गिरीश अग्रवाल, जसदीप सिंह, क्लब ट्रेनर राजीव मोदी और सार्जेंट रजत बहल।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK