
रांची। झारखंड चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर कुमार मंत्री ने परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा से शुक्रवार को मुलाकात की। परिवहन आयुक्त का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री मंत्री ने कहा कि परिवहन आयुक्त का पद कई वर्षों से रिक्त था। संजीव बेसरा के आने से बस मालिकों में खुशी की लहर दौड़ी है। परिवहन कार्य को गति मिलेगी। परिवहन व्यवसाय का राज्य में विकास तेजी से होगी।
किशोर मंत्री ने परिवहन आयुक्त से एक वर्षों से रुका हुआ परमिट नवीनीकरण के मामले को संचिका के माध्यम से नवीकरण करने का अनुरोध किया। राज्य परिवहन प्राधिकार की एक साल से नहीं हुई बैठक को जल्द कराने का अनुरोध किया।
श्री बेसरा ने आश्वस्त किया कि अब कार्य में तेजी लाई जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त राज्य परिवहन आयुक्त प्रवीण प्रकाश, वकील, सुशील तिवारी एवं अशफाक आजम उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK