
प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोमिया थाना अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय, गोमिया में थाना प्रभारी रवि कुमार एवं अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने कम्युनिटी आउटरिच प्रोग्राम के तहत स्कूली छात्रों के बीच जागरुकता अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए गए। ऐसी कोई घटना होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई। महिला संबंधी अपराध की स्थिति में 112 पर कॉल करने का निर्देश भी दिया गया।
पुलिस टीम ने नशापान, महिला उत्पीड़न, डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ छात्रों को जागरूक किया और इन अपराधों से संबंधित वैधानिक प्रावधानों की जानकारी भी दी।
भारी वर्षा के कारण जलभराव से बचाव, सर्पदंश तथाआकाशीय बिजली से सुरक्षा के उपायों की भी जानकारी दी गई।
इसके साथ ही छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों और उनके उल्लंघन पर लगने वाले जुर्मानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
आईई के थाना प्रभारी प्रफुल महतो और महुआ टांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने भी स्कूलों में जाकर बच्चों को सड़क सुरक्षा, साइबर रूल्स और ट्रैफिक सहित बारिश में बचाव के कई टिप्स दिए। मौके पर कई छात्र छात्राएं और शिक्षक गण मौजूद रहे
कार्यक्रम के अंत में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से “We’re your Friends in Uniform!” स्लोगन को प्रचारित किया गया।
अभियान के दौरान छात्रों ने भी कई सवाल पूछे जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK