
नई दिल्ली। भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है, पहली बार नामीबिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्सिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने में योगदान के लिए दिया गया।
पीएम मोदी बुधवार सुबह नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे। यह उनका नामीबिया का पहला दौरा है। अब तक केवल तीन बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इस अफ्रीकी देश की यात्रा की है। पीएम मोदी ने यह दौरा नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेतुम्बो नांदी-नडैतवाह के आधिकारिक निमंत्रण पर किए।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्सिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पांच देशों की मौजूदा यात्रा में चौथी बार मिला है, जबकि विदेशी राष्ट्रों से प्राप्त यह उनका 27वां सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, “ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्सिया मिराबिलिस’ से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। मैं राष्ट्रपति, नामीबिया सरकार और नामीबिया की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं।”
इन क्षेत्रों में सहयोग को लेकर हुई अहम बातचीत
पीएम मोदी और नामीबियाई राष्ट्रपति के बीच डिजिटल तकनीक, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर अहम बातचीत हुई। इसके अलावा व्यापार, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK