केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल आएंगे रांची, इन मुद्दों पर होगी बड़ी बैठक

झारखंड
Spread the love

भारत सरकार के 30-35 अधिकारियों का दल भी पहुंचेगा राजधानी

रांची। अभी-अभी खबर आई है कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 9 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे रांची पहुंचेंगे। वे यहां 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे और उसी दिन दोपहर में वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक सूचना भेज दी है।

जानकारी मिली है कि, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। पश्चिम बंगाल की ओर से वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में भाग लेंगी।

इस बैठक में राज्यों के बीच पेंशन बंटवारे, नदी और डैम जल बंटवारा, राज्य-केंद्र के बीच लंबित मामले तथा केंद्र से लंबित मांगों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसका मकसद आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना और विकास को गति देना है।

इस बैठक में भाग लेने के लिए भारत सरकार के लगभग 30-35 अधिकारियों का दल भी रांची पहुंचेगा। इनके लिए राज्य सरकार ने रेडिशन ब्लू होटल में ठहरने और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने होटल का सुरक्षा निरीक्षण भी किया।

झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब 15 वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी बैठक में भाग लेंगे। इनमें राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी तथा वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल, अजय कुमार सिंह, वंदना दादेल, सुनील कुमार और अनुराग गुप्ता शामिल हैं।

बताते चलें कि, इससे पहले 10 मई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह बैठक 10 जुलाई को रांची में आयोजित की जा रही है, जिसे पूर्वी भारत के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj