
पटना। बिहार की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है। पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।
दरअसल, पटना सिटी के माल सलामी इलाके में अपराधी विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है। राजा ने ही खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था। यह जानकारी मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो दोनों में मुठभेड़ हो गई।
बीती रात 2:45 बजे मालसलामी थाना से 2 किलोमीटर पश्चिम पीर दमरिया घाट के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में 29 साल का राजा मारा गया। इसके बाद सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सीटी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटनास्थाल से 1 पिस्टल, गोली एवं खोखा बरामद किया गया है। राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यहां बताते चलें कि, इससे पहले इस हत्याकांड में शहर से उमेश कुमार नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जो इस सनसनीखेज हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक बताया गया। इसके बाद एसआईटी की टीम हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को तलाशने में जुटी तो राजा के बारे में खबर लगी और उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया। इसी उमेश की निशानदेही पर राजा को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी।
मालूम हो कि, शनिवार को शहर के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित पनास होटल के पास गोपाल खेमका को उस वक्त गोली मारी गई, जब वे अपने अपार्टमेंट में कार से उतर रहे थे। साफ था कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही उसने उन पर गोली चला दी।
घटना के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने जांच तेज की हुई है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश हो सकती है।
बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं था जब खेमका परिवार को निशाना बनाया गया, बल्कि साल 2019 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की भी अपराधियों ने वैशाली जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोपाल खेमका को तब सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन पिछले साल उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj