ग्रामीण बच्चों ने धूमधाम से मनाया महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन

झारखंड
Spread the love

रांची। हटिया के चांदनी चौक में रिलेशंस के तत्वावधान में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 44वां जन्मदिन आदिवासी नायक मुहल्ले में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बच्चे, अभिभावक एवं कई खेल प्रेमियों ने माही की तस्वीर वाले पोस्टर हाथ में लेकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया। सबने मिलकर केक काटा। एक स्वर में हैप्पी बर्थडे धौनी कहकर क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप पर पद्मश्री महावीर नायक सहित वरिष्ठ चित्रकार कृष्णा प्रसाद, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, कलाप्रेमी मुन्ना लोहारा, दीपक, अमित कुमार समेत कई युवा खेल प्रेमी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK