Weather Alert : झारखंड, छत्‍तीसगढ़, एमपी सहित इन राज्‍यों में अगले 24 घंटे में बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली देश मुख्य समाचार
Spread the love

  • कई जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। झारखंड, छत्‍तीसगढ़, एमपी सहित इन राज्‍यों में अगले 24 घंटे में बाढ़ का खतरा है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने अलर्ट जारी किया है।

विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटो में देश के कई हिस्सों में मध्यम से उच्च स्तर तक फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा है। यह चेतावनी 7 जुलाई, 2025 की शाम 5:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इन जिलों में खतरे की आशंका

छत्तीसगढ़ : बलरामपुर, बलौदा बाजार, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में बाढ़ का जोखिम।

पूर्वी मध्यप्रदेश : अनुपपुर, बालाघाट, दमोह, डिंडोरी, कटनी, मंडला, पन्ना, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी और उमरिया जिलों में बाढ़ की आशंका।

ओडिशा : अनुगुल, बरगढ़, बौद्ध, देवगढ़, झारसुगुड़ा, केंदुझर, क्योंझर, मयूरभंज, संबलपुर, सुबर्णपुर और सुंदरगढ़ जिले प्रभावित हो सकते हैं।

गंगीय पश्चिम बंगाल : दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, हावड़ा, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में बाढ़ का खतरा।

झारखंड : गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो जिले संवेदनशील हैं।

ये है चेतावनी

कुछ इलाकों में यदि मिट्टी पहले से ही भीगी हुई है या क्षेत्र नीचले हैं, तो वहां पर सतही जल जमाव या बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

सावधानी बरतें

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौसम विभाग के अपडेट पर ध्यान दें। सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK