झारखंड मैथिली मंच की कार्यकारिणी की बैठक में कई लिए गए कई निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड मैथिली मंच की कार्यकारिणी की बैठक बिनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव जयन्त कुमार झा के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये। उपस्थित सदस्यों ने प्रवीण कुमार झा को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्‍नति मिलने पर उनके आवास पर जाकर पाग दोपटा से सम्मानित कर बधाई दी।

बैठक में अध्यक्ष बिनय कुमार झा, महासचिव जयन्त कुमार झा,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, बाबू लाल झा, प्रकाश चन्द्र झा, नर्मदेश्वर झा, प्रेम चन्द्र झा, ब्रज किशोर झा, रंधीर झा, आदित्य नाथ मिश्र, मकर चौधरी, ब्रज कुमार झा, शतीष कुमार मिश्र, प्रशांत कुमार मिश्र, नरेश झा, बदरी नाथ झा, राज कुमार मिश्र, दया शंकर चौधरी आदि उपस्थित हुए।

ये निर्णय लिए गए

साहित्य अकादमी के सौजन्य से 30 अगस्त, 2025 को भाषाविद डॉ सुभद्र झा पर व्याख्यान मंच के भवन में व्याख्यान होगा। इस कार्यक्रम के लिए ब्रज कुमार झा को संयोजक मनोनीत किया गया।

सगर राति दीप जड़य के अगले कार्यक्रम का आतिथ्य झारखंड मैथिली मंच को मिला है। यह भी 30 अगस्त 25 को संध्या/रात्रि में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के लिए राज कुमार मिश्र को संयोजक मनोनीत किया गया है। इस कार्यक्रम में संयोजक को बदरी नाथ झा, बाबू लाल झा, प्रेम चन्द्र झा, ब्रज किशोर झा, मकर चौधरी, प्रकाश चन्द्र झा, रंधीर झा सहयोग करेंगे।

सावन मिलन समारोह मंच के बहिना प्रकोष्ठ की देखरेख में संपन्न होगा।  इसके लिए ब्रज किशोर झा को बहिना प्रकोष्ठ के संग कार्यक्रम की तिथि एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकृत किया गया।

15 अगस्त को झंडोतोलन कार्यक्रम के दिन बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मिथिला पेंटिंग/ड्राइंग काव्य पाठ आदि के लिए प्रेम चन्द्र झा, संतोष कुमार मिश्र, रंधीर झा को कार्यक्रम की तैयारी का जिम्मा दिया गया।

सावन मास में मंच के भवन में रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी तिथि निर्धारण शतीष कुमार मिश्र एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र विमर्श कर अध्यक्ष व महासचिव को जानकारी देंगे।

झारखंड सरकार में द्वितीय राजभाषा दर्जा प्राप्त मैथिली को राज्य में नियोजन नीति में शामिल नहीं करने के लिए आक्रोश व्‍यक्त किया गया। इससे संबंधित मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए 10 जुलाई, 2025 को विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके बाद आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK