
जमशेदपुर। थोड़ी देर में लौटूंगी कहकर घर से निकली महिला की लाश मिली है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की बैराज कॉलोनी स्थित स्वर्णरेखा नदी के गेट नंबर-16 के पास रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब मछुआरों की नजर एक महिला की नग्न अवस्था में तैरती लाश पर पड़ी।
उन्होंने तत्काल जादूगोड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मछुआरों की मदद से रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला। महिला की पहचान जमशेदपुर के भुइयांडीह निवासी 40 वर्षीय पूर्णिमा मांझी, पत्नी श्याम मांझी के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे पूर्णिमा मांझी घर से निकली थीं और कहा था कि थोड़ी देर में लौटेंगी। घरवालों को लगा कि वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गई हैं। लेकिन देर शाम तक उनके नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। रविवार सुबह उनका शव नदी में मिला।
परिवार के अनुसार, पूर्णिमा मांझी पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थीं और उनका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल में चल रहा था। पति श्याम मांझी एक छोटी सी चाय दुकान चलाते हैं। परिवार में 18 वर्षीय बेटा रोहित और एक बेटी भी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं कर रही। मामले की हर पहलु से गंभीरता से जांच की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK