अफरोज आलम
रांची। कांके स्थित अनीता इंटर कॉलेज में 4 जुलाई, 2025 को फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इस रंगारंग कार्यक्रम की तैयारियां की गई। कॉलेज की प्रधान सिस्टर रजनी कंचन कुजूर के नेतृत्व में कार्यक्रम को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए भव्य मंच तैयार किया गया।

सिस्टर रजनी ने जानकारी दी कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों के मन में आत्मविश्वास जगाना, एक-दूसरे के प्रति सौहार्द और सामंजस्य बढ़ाना है, ताकि वे आने वाले वर्षों में आत्मबल के साथ शिक्षा और जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ। इसमें कई तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरक भाषण और छात्रों के बीच संवादात्मक गतिविधियां आयोजित की गई। नृत्य, गायन, कविता वाचन, और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ छात्रों द्वारा नवागंतुकों के स्वागत में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रम भी समारोह को खास बनाया।
आयोजन के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता और एकजुटता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। इससे छात्रों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और टीमवर्क जैसी महत्वपूर्ण जीवन-शैलियों का भी विकास होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK