सदर अस्‍पताल में बोर्ड में लगेगी डॉक्टर और नर्स की उपलब्धता की सूचना

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

गणपतलाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सदर अस्पताल से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। जिले के वरीय पदाधिकारी लगातार अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। इस क्रम में विभिन्न समस्याओं एवं कमियों के बारे में उन्हें जानकारी प्राप्त हुई। इससे संबंधित प्रतिवेदन उपायुक्त को उपलब्ध कराया गया। उन्होंने अस्पताल में पाई गई सभी कमियों को यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को अस्पताल में इलाज के क्रम में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

बैठक के दौरान उपायुक्त गुमला ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के किचन के पीछे भारी गंदगी पाई गई। नगर निगम से समन्वय स्थापित कर शीघ्र साफ कराना सुनिश्चित करें। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन जगहों पर सीसीटीवी कैमरा यथाशीघ्र लगाया जाए। जिला सदर अस्पताल की एक गरिमा हैं। सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहनी ही चाहिए। इसके साथ ही उक्त अस्पताल में पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सदर अस्पताल के हर हिस्से में सीसीटीवी लगाया जाए। स्पष्ट साइनेज भी लगाए जाएं। डॉक्टर एव नर्स की उपलब्धता संबंधी सूचना को भी वाइट बोर्ड में लगाएं, जिससे आमजनों को आसानी से डॉक्टर-नर्स के उपलब्ध होने की जानकारी मिल सके।

पूरे सदर अस्पताल परिसर में समय समय पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया। इसके साथ हीं साथ टॉयलेट की साफ सफाई, सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुयें सख्त दिशा निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, हेल्थ फेलो, मैनेजर, सहित अन्य संबंधित कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK