हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया गुमला का युवक, इस आरोप में भेजा गया जेल

झारखंड
Spread the love

गुमला। जिले के चैनपुर अंचल के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटमा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय बंधा असुर को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है। यह मामला तब सामने आया, जब लड़की के भाई ने पिछले महीने कुरूमगढ़ थाने में अपनी बहन के लापता होने और बंधा असुर पर उसे भगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दोनों को बरामद किया। गुरुवार शाम 4 बजे युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बंधा असुर और नाबालिग लड़की बचपन से ही एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में पढ़ते थे। पांचवीं कक्षा से ही दोनों के बीच प्रेम-संबंध विकसित हो गया था, जो समय के साथ गहरा होता गया। उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई थीं।

पिछले महीने, बंधा असुर कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से भगाकर हिमाचल प्रदेश ले गया था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले अंतरजातीय विवाह होने के कारण इस रिश्ते के खिलाफ थे।

थाना प्रभारी मुनेश तिवारी ने बताया कि लड़की का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। बाल कल्याण समिति के समक्ष भी उसका बयान दर्ज किया गया। साथ ही, उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस ने 20 दिनों के भीतर ही दोनों को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK