पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जानें पूरा मामला

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आ रही है, शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कुल 8 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम रांची, हजारीबाग और बड़कागांव समेत कई जगहों की तलाशी ले रही है। ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है।

यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है।  ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जुड़े मामले को लेकर उनके करीबियों के घर पर छापा मारा है। 

ईडी की टीम अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी और पंचम कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।

ईडी ने उनके पिता योगेंद्र साव तथा उनके सगे संबंधियों के कुल 17 ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान उनके ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और करीब 20 लाख रुपये नकद जब्त किये गये थे।

ईडी ने ये कार्रवाई हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में की थी। ईडी ने इससे पहले विधायक अंबा प्रसाद और पिता योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया था।

ईडी ने रांची, हजारीबाग और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दायरे में योगेंद्र साव के कुल तीन ठिकानों को शामिल किया गया था। आज की इस छापेमारी पर हमारी नजर बनी रहेगी, तबतक आप पढ़ते रहें दैनिक भारत 24.कॉम।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK