Ranchi: नगर निगम की टीम ने की कांके रोड स्थित दुकानों की जांच, मचा हड़कंप

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुवार (3 जुलाई 2025) को रांची नगर निगम राजस्व शाखा की टीम ने वार्ड नंबर 01 के कांके रोड स्थित पैंटालूंस बिल्डिंग और रिलायंस ट्रेंड्स बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के  क्रम में इन बिल्डिंगों के होल्डिंग टैक्स,  ट्रेड लाइसेंस और भवनों के क्षेत्रफल की मापी भी की गयी। जांच अभियान में सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, निगम के कर संग्रहकर्ता और मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्रहकर्ता शामिल हुए।

बताते चलें कि, नगर निगम की ओर से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सही टैक्स वसूला जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK