जोहार मिडकॉन में जेसीआई रांची को मिले 22 पुरस्‍कार

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची, जेसीआई इंडिया के मंडल 3 की सबसे बड़ी शाखा है। पहली बार जेसीआई रांची ने मंडल के कार्यक्रम मिडकॉन की मेजबानी “जोहार मिडकॉन 2025” के नाम से की। इस कार्यक्रम में मंडल 3 के सभी जेसीआई शाखाओं से 165 लोग शामिल हुए। इसमें बीते 6 माह की उपलब्धियों पर शाखाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस बार जेसीआई रांची को 22 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन को “बेस्ट अध्यक्ष मंडल 3 रीज़न ए” से सम्मानित किया गया। जेसीआई रांची को “बेस्ट शाखा” के खिताब से नवाजा गया।

उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड गौशाला न्यास बोर्ड के अध्‍यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सौरभ तिवारी थे।

कार्यक्रम के संचालक सिद्धार्थ जयसवाल व प्रशांत पाटोदिया ने कॉन्फ्रेंस एडवाइजर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक केडिया, संजय जैन और राजीव रंजन के नेतृत्व में किया। ऋषभ जैन, ऋषभ अग्रवाल, तपिश केडिया, ऋषभ जालान, किशन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रौनक सिंह व सचिव सन्नी केडिया ने कार्यक्रम के संचालन में साथ निभाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK