तेज रफ्तार लाइन ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा।शहर के पावरगंज चौक में 30 जून की सुबह दर्दनाक और दिल को दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार लाइन ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद डाला। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक सवार की पहचान रामबलभ्भ भारती के पुत्र चंदन भारती (62) के रूप में हुई। वे तसर विभाग से रिटायर्ड हुए थे। गिरिवर शिशु सदन स्कूल के प्रबंधक थे। संजय गांधी पथ के निवासी थे।

बताया जाता है कि मृतक घर से सब्जी लेने पास के बाजार जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक लाइन ट्रक ने बाइक सवार चंदन भारती को अपनी चपेट में लेकर रौंद डाला। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। शव क्षत विक्षत हो गया।

हादसे के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के साथ ही शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों को तत्काल सूचना मिली। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK